Telangana Sigachi Pharma Compani Blast: तेलंगाना के संगारेड्डी के एक फार्मा कंपनी में एक बड़ा धमाका हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत की आशंका बताई जा रही है। वहीं हादसे में 15-20 लोगों अभी तक घायल हैं। मेडक के पसामैलाराम फेज 1 में स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के लिए प्रयास कर रही हैं।

तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फार्मा कंपनी में बड़ा धमाका हो गया। फार्मा कंपनी में लगी आग इतनी भयानक थी कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका है और 15-20 लोग घायल हैं। तेलंगाना फायर अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका मेडक के पसामैलाराम फेज 1 में स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में हुआ। इस कैमिकल कंपनी में अचानक रिएक्टर ब्लास्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही
दूर दूर तक दिख रहा धुंए का कहर
हैदराबाद से लगभग कुछ ही दूर में स्थित इस कैमिकल फैक्ट्री में आज सुबह लगभग 9 बजे के आसपास बहुत बढ़ा धमाका हुआ। इस धमाके के बाद पूरी फैक्ट्री में काफी तेजी से आग लग गई। इस आग से निकलते हुए धुंए को दूर से ही देखा जा सकता था। आग लगने के कारण आस पास के इलाकों में काफी अफरा-तफरी होने लगी। ब्लास्ट होने के बाद फायर विभाग को तुरंत जानकारी दी गई था फायर ब्रिगेड के गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
रिएक्टर विस्फोट से 6 लोगो की मौत की खबरे
फैक्ट्री विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में उपस्थित 6 लोगो ने फैक्ट्री में ही दम तोड़ दिया था। लेकिन अभी इसकी पूरी तरह से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
मुश्किल से बचाई लोगो ने अपनी जान

वहां के रहने वालो से बात चीत से पता चलता है की, जिस वक्त यह हादसा हुआ तब कई कर्मचारी रिएक्टर के पास ही अपना काम कर रहे थे। इस बीच धमाके के तुरंत बाद आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। इससे कर्मचारियों को बाहर आने का मौका ही नही मिला और वे वही अंदर में ही फस गए। इस फैक्ट्री में उड़ीसा, उत्तरप्रदेश और कई अन्य राज्यो के भी कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने के बाद कई कर्मचारी बाहर निकालने में सफल रहे। वही कुछ कर्मचारी इस तेज आग में झुलस गए।