Iran-Isreal Conflicts Updates: इजरायल ने दिया ईरान को फिर एक धमकी भरी चेतावनी, अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत। ईरान को है एक और देश से खतरा

Israel-Iran confrontation ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब युद्ध में बदल गया है जिसमे अमेरिका इजरायल की मदद कर रहा है। हाल ही में इजरायल ने ईरान पर दर्जनो में हमला किया है जिसके बाद ईरान ने भी मुहतोड़ जवाबी कार्रवाई की ठानी। इस बीच इजरायल ने ईरान के दो गांवों को खाली करने की चेतावनी दी है, खामेनेई ने अमेरिका को हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी चेतावनी दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।” (Iran-Israel conflict) ईरान-इजरायल में अब तनाव जंग में बदल गया है।� खुद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने खुलकर खुलासा किया है कि अब जंग शुरू हो चुकी हैै।इस बीच अमेरिका ने भी इजरायल का समर्थन करते हुए ईरान पर हमले की तैयारी कर ली है।

ट्रंप की ईरान को धमकी की बुधवार रात इजरायल ने ईरान पर जमकर हमला बोला था। इजरायल ने ईरान पर दर्जनों मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया था। इसी बीच तेहरान में कई धमाके सुनाई में आए और कई लोगो की जान जाने की खबरे भी सामने आई।

ईरान इजरायल के युद्ध से कई बड़े अपडेट सामने आ रहे है।आइए इसके बारे में विस्तार से जाने…..

  • ईरान के सीजफायर से इंकार के बाद इजरायल (Iran-Israel conflict) ने अपने हसले और तेज कर दिएहैं। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसने ईरानी राजधानी तेहरान पर फिर हमले शुरू कर दिए है।
  • इसी के साथ इजरॉयल ने ईरान को गांवों आरोक और खोंदब के निवासियों को चेतावनी जारी की है। लोगों से कहा की दोनो स्थानों पर भरी हमला होने वाले हैं और उससे पहले वो लोग यहां से निकल जाए तो अच्छा होगा।
  • उधर, ईरान ने भी देर रात इजरायल पर ढेरों मिसाइलों से हमले किए, जिसके चलते पूरे इजरायल में सायरन बजने शुरू हो गए। हालांकि, इजरायल ने कहा कि उसने ईरान की कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया है।
  • इजरायल और ईरान की जंग के बीच गुरुवार को ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहला विमान दिल्ली पहुंच गया। इस फ्लाइट में जम्मू-कश्मीर के 90 छात्र शामिल थे। सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो की फ्लाइट 6ई 9487 से दिल्ली लाया गया
  • बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच अब तक का सबसे बुरा संघर्ष उस समय शुरू हुआ जब इजरायली सेना ने ये कहने हुए ईरान पर हमला बोला कि तेहरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब है।
  • इजरायल ने इस मिशन को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन नाम दिया। इजरायल ने ईरान पर कई बार हमले बोले और अब तक
  • ऑपरेशन लॉन्च करने से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने इसे परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरों को भांपते हुए शुरू किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हम इन खतरों को दूर करने के लिए कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं।

ईरान में होगा अमेरिका का हमला:

अमेरिका भी अब इस जंग में कूदने की तैयारी में है। ट्रंप ने बुधवार को कहा कुछ बड़ा करने वाले हैं, जिसे ईरान को पछताना पढ़ सकता है। For example, दरअसल, ट्रंप ने ईरान को बिना शर्त सरेंडर करने को कहा था।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका किसी भी समय ईरान पर हमले की संभावना के लिए तैयारी कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति अभी भी विकसित हो रही है और बदल सकती है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कुछ लोगों ने इस हफ्ते के अंत में हमले की संभावित योजनाओं की ओर इशारा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *