Corona Updates in India: कोरोना से बढ़ रही देशभर में टेंशन इंदौर में मिले 8 नए केश, अब इस शहर में मंडरा रहा कोरोना का साया

Indore Corona Updates: भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का खतरा। हाल ही में प्रदेश में मिले मरीजो कि संख्या में बढ़ोतरी स्वास्थ विभाग को भी चिंता में डाल रही है. पिछले 24 घंटो में कोरोना के 27 नए केश दर्ज हुए है. कुल 169 लोग संक्रमित हुए है, जिनमे 120 एक्टिव केश है, 46 लोग ठीक हो चुके है. इस साल कोरोना से मरने वालो की संख्या 3 है. भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों में भी कोरोना के बढ़ते केस देखने को मिल रहे है हाल ही में इंदौर में कोरोना के 8 नए केस सामने आए जबकि भोपाल में केवल 2 पॉजिटिव मरीज मिले है. इनके संपर्क में आए लोगो का भी सैंपल लिए जा रहे है, फिलहाल विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा वैरिएंट उतना खतरनाक साबित नही हुआ है, लेकिन हमे सतर्क रहना जरूरी होगा.

Indore में 24 घंटो में 8 नए मरीज:

हाल ही में इंदौर में कोरोना का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है फिलहाल में ही शहर में शनिवार की रात corona ke 8 नए मरीज मिले.ये सभी मरीज इंदौर के ही रहने वाले है और इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है. पिछले 5 दिनों में लगातार कोरोना के 52 मरीज सामने आ चुके है , इससे पहले शुक्रवार को इंदौर में 16 नए corona संक्रमित मरीज मिले है. इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल इंदौर में लगभग 64 पॉजिटिव मरीज है जिनका इलाज डॉक्टर्स की निगरानी में किया जा रहा है.

अब इन शहरों में भी मंडरा रहा खतरा:

आज की न्यूज से ये पता चलता है की राजधानी भोपाल में भी कोरोना ने पैर पसार लिया हैं. हाल ही में 2 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है. इसके बाद अब भोपाल में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 है. जीनोम सिक्वेंश के लिए मरीजों के सैंपल एम्स भोपाल भेजे गए है. हर 24 घंटो में मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह और चिंता जताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *