केदारनाथ में फिर एक बार हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश जाने पूरी जानकारी: 6 लोगो की जान गई, मरने वालो में 2 साल का बच्चा भी शामिल

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार की सुबह लगभग 5:20 बजे के आस पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट के साथ साथ 6 यात्रियों की भी मौत हो गई है जिसमे एक 2 साल का छोटा बच्चा भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ से गौरीकुंड के लिए रवाना हुआ था। क्रैश होने को लेकर कहा जा रहा है की यह मौसम के बिगड़ने की वजह से हुआ है। इसपर खराब मौसम की वजह बताई जा रही लेकिन आगे इसकी छानबीन और हेलीकॉप्टर की जांच की जा रही है। यह हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।

केदारनाथ हादसे में गई इनकी जान:

इस हादसे में कुल 7 लोगो की जाने गई जिसमे कैप्टन राजबीर सिंह चौहान (पायलट) और विक्रम सिंह, विनोद देवी, तृप्ति सिंह तथा राजकुमार जायेशवाल उनकी पत्नी श्रद्धा जायेशवाल और उनकी 2 साल की बच्ची की इसमें जाने गई।I IG ने बताया आग लगने की वजह से शवो की पहचान नहीं हुई है। DNA टेस्ट के बाद ही शवो को परिजनों तक पहुंचायां जायेगा।

कैसे हुई हेलीकॉप्टर क्रैश:

बताया जा रहा है की आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास अचानक कोहरा छाने लगा जिससे वेजिलिटी शून्य हो गई और पायलेट में हेलीकॉप्टर को गौरीकुंड से त्रियुगीनारायण की ओर मोड़ा और पहाड़ी पर पेड़ से जा टकराया। टकराने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई जिससे धुंआ उड़ने लगा। वही पास में घास काट रही महिलाओं ने जब इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला।सूचना मिलने पर 30 मिनट के अंदर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी के शवो को बाहर निकाला। इस साल यह इस इलाके की तिसरी हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *