LPG, यूपिआई से FASTag तक आज से बड़े बदलाव…. देखने को मिलेंगे नए नियम

अगस्त में बड़ा नियम लागू : हर महीने की तरह अगस्त में भी कई नए नियम बनाए गए है l जो आपके खर्च को और अधिक प्रभावित कर सकता है। इसमें एलपीजी से लेकर यूपियाई के दाम शामिल है।

पहला बदलाव: LPG कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों (LPG price cut) में 33.50 रूपये की कटौती की है। ये कीमत आज से देशभर में लागू कर दी गई है। हालांकी रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1631.50 रूपये तथा कोलकाता में 1734.50 रूपये, मुंबई में 1582.50 रूपये और चेन्नई में 1785 रूपये हो चुकी है।

दूसरा बदलाव: UPI के नियम परिवर्तित

आज से UPI को लेकर कई बड़े नियम लागू किए जा रहे है। यदि आप Phonepay, Paytm, GPay या किसे अन्य मैथड का उपयोग करते है तो राष्ट्रीय भुगतान नियम ने बेहतर पेमेंट सर्विस देने की लिए कुछ अन्य नियमों में बदलाव किया है। NPCI ने कुछ नए लिमिटेशन बनाए है। अब बैलेंस चेक स्टेटस रिफ्रेश और अन्य चीजों में लिमिट होगा।

तीसरा बदलाव: SBI क्रेडिट कार्ड

SBI Card होल्डर्स के लिए यह नियम एक झटका हो साबित हो सकता है। क्योंकि 11 अगस्त से एसबीआई अपने एक सर्विस को बंद करने जा रहा हैं। SBI ने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री एयर एसिडेंट्स इंश्योरेंस कवर को बंद करने का फैसला लिया है। अभी फिलहाल मे SBI, UCO Bank, सेंट्रल बैंक, पीएसबी बैंक, करूर वैश्य बैंक, इलाहाबाद बैंक के साथ साथ ILITE और PRIME कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपए या 50 लाख का इंश्योरेंस देता है। जो इस महीने के 11 तारीख से बंद हो जायेंगे।

चौथा बदलाव: FASTag एनुअल पास

इस बार 15 अगस्त 2025 से प्राइवेट वहां के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय FASTag सालाना पास शुरू करने जा रहा है। इस सालाना पास के तहत 200 टोल फ्री होंगे, जिसके लिए 3000 रूपये शुल्क देना पड़ेगा। यह पास एक साल या अधिकतम 200 ट्रिप तक बस वैलिड होगा। इसके चलते आने जाने में आसानी होगी।

पांचवा बदलाब: PNB KYC

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने कस्टमर्स से रिक्वेस्ट किया है की वे अपने बैंक अकाउंट को सही से चलाने के लिए 8 अगस्त 2025 से पहले KYC जानकारी अपडेट कर लें। PNB ने कहा है की यह नए अपडेट आरबीआई के ने गाइडलाइन के अनुसार है।

छंटवा बदलाव: ATF के रेट में संशोधन

इस महीने की पहले दिन मतलब आज 1 अगस्त से एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी बदलाव किया गया है। नए संशोधन के बाद दिल्ली में एटीएफ की कीमत 92,021.93 रूपये प्रति किलो लीटर है। कोलकाता में 95,164.90 प्रति लीटर है। मुंबई में 86,077.14 रूपये प्रति लीटर है और चेन्नई में 95,512.26 रूपये प्रति लीटर है। ये दाम डोमेस्टिक एयरलाइंस के लिए निर्धारित है। एटीएफ के बदलाव के साथ साथ एयर फेयर में भी बदलाव देखा जा सकता है।

सातवा बदलाव: बैंक हॉलीडे

इस महीने यानी अगस्त के महीने में बैंको की 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है। इसमें रविवार और शनिवार की भी छुट्टियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा अलग अलग राज्यो में अलग अलग दिन त्योहार और अन्य कारणो से 15 दिन की छुट्टी में बैंक बंद होने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *