पाकिस्तान में पालतू शेर ने किया हमला, महिला सहित चार लोग घायल:

पालतू शेर ने पाकिस्तान में एक महिला और उसके तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शेर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

लाहौर शहर से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि शेर ने कंक्रीट की दीवार पार करके महिला का पीछा किया, जबकि अन्य लोग भयभीत होकर भाग गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसके पांच और सात वर्षीय बच्चों के हाथों और चेहरों पर गंभीर चोटें आई हैं।

लाहौर पुलिस ने शेर के मालिक के खिलाफ बिना लाइसेंस जंगली जानवर रखने और लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया। शेर को पुलिस ने पकड़कर वन्यजीव पार्क में भेज दिया है।

पाकिस्तान में लाइसेंस प्राप्त कर शेर, चीता, बाघ, प्यूमा और जगुआर को पाला जा सकता है, जिसके लिए प्रति पशु 50 हजार रुपए का शुल्क अदा करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *