Crispy Bread Roll Recipe: घर पर बनाएं टेस्टी ब्रेड रोल

Potato Bread Roll Recipe: Bread roll एक परफेक्ट इंडियन स्नैक है, जो उबले आलू और अन्य वेजिस से बनने वाली रेसिपी है। ये रोल शाम की चाय, बारिश के मौसम या बच्चों के टिफिन के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

क्रिस्पी ब्रेड रोल्स एक परफेक्ट स्नैक है जिसे शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या पार्टी में झटपट परोसा जा सकता है। इस रेसिपी में उबले आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और मसालों से बनी टेस्टी स्टफिंग को ब्रेड में रोल किया जाता है और फिर इन्हें तलकर या सेंककर परोसा जाता है। यह रेसिपी बच्चों को जितनी पसंद आती है उतनी ही बड़ों को भी।

तो चलिए जानते हैं ब्रेड रोल बनाने की पूरी विधि:

आलू-प्याज रोल के लिए जरूरी चीजें

  • उबले आलू – 3 मीडियम साइज अच्छे से मैश किए हुए
  • प्याज – 1 बड़ा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर या चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – अपने स्वादानुसार
  • ब्रेड स्लाइस – 10 पीस किनारे से कटे हुए होने चाहिए
  • पानी – ब्रेड को हल्का सा मुलायम करने के लिए
  • तेल – तलने या तवे पर सेंकने के लिए

आप चाहे तो अन्य सब्जी भी डाल सकते है जैसे: गाजर, सिमला मिर्च, या पनीर आदि।

ब्रेड के किनारे के हिस्सो को मिक्सर ग्राइंडर में बारीक करले जिसे आगे उपयोग किया जायेगा।

क्रिस्पी ब्रेड रोल बनाने की विधि:

एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सारे सूखे मसाले डालें। अच्छी तरह मिक्स करें और छोटे-छोटे रोल के आकार की स्टफिंग बना लें। ब्रेड स्लाइस के किनारे काटें और हल्का पानी छिड़ककर बेलन से बेल लें ताकि वो पतला और मुलायम हो जाए। बीच में स्टफिंग रखें और धीरे से रोल कर लें। अब रोल को ब्रैड के बारीक पीसकर रखी गई ब्रेड में अच्छे से रोल करें। और पैन में तेल गरम करें और इन रोल्स को हाई फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।

आप चाहे तो इसे हल्का ब्राऊन होने तक फ्राई होने दे फिर इसे निकाले और टिस्सू पेपर से हल्का सा इसे पोंछ लें।

यह दिखने में जितना स्वादिष्ट लगता है खाने में भी और अधिक स्वादिष्ट होता है। यह बरसाग के मौसम में काफी अच्छा नाश्ता है। आप भी अपने बच्चो के लिए ऐसा नाश्ता जरूर बनाए उन्हें यह काफ़ी अच्छा लगेगा।

हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *