Shefali jariwala shocking news: ‘कांटा लगा गर्ल’ सेफाली जरिवाला का निधन, मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई

“कांटा लगा गर्ल” सेफाली जरीवाला 42 साल की उम्र में इस दुनिया से विदा हो गईं। एक्ट्रेस की मौत का कारण कार्डियक अटैक बताया जा रहा है। लेकिन अभी यह पूरी तरह कंफर्म नही हुआ है।

एक्ट्रेस सेफाली के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। सेफाली के निधन को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे है। सेफाली जरीवाला जिस बिल्डिंग में रहती थी, उस बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताया उस रात क्या हुआ था।

क्या कहा वॉचमैन ने: बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताया की, मैंने सेफाली जी को नही देखा था उस रात करीब 10 बजे इनकी गाड़ी गई तो मैंने सिर्फ गेट खोला था। इसके अलावा मुझे कुछ ख़बर नही है, फिर मैंने रात के करीब 1 बजे सेफाली जी के निधन की बात सुनी, मुझे उनके निधन की खबर पर यकीन नही हुआ क्योंकि मैंने उन्हें उसी रात अच्छा भला देखा था। फिर एक सक्स बाइक पर आया और उसने मुझे सेफाली जी की तस्वीर दिखाई और कहा की एक्ट्रेस की मौत हो गई है।

मैने उनको बोला की मुझे कंफर्म नही है। आप ऊपर जाकर पता कर लें लेकिन सक्स सीधे हॉस्पिटल जाने की बात कहकर चला गया।

वॉचमैन से पूछा गया , “सेफाली के घर पर और कोन कोन रहता है ” तो इस पर वॉचमैन ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने सेफाली को लास्ट टाइम 2 दिन पहले देखा था।

न्यूज एजेंसी ने बताया की, सेफाली को पोस्टमार्टम के लिए कपूर हॉस्पिटल भेजा गया है। इस बीच फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए सेफाली के घर पर पहुंची हुई है।

‘कांटा लगा ‘ गाने से हुई थी फेमस लेकिन इस गाने के लिए सेफाली के पिता करते थे मना।

उस समय वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। उनके पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और उनकी माता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थीं। ‘कांटा लगा’ गीत के रीमेक म्यूजिक वीडियो के कारण शेफ़ाली को आज भी पहचाना जाता है। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा है कि जब लोग उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ कहते हैं, तो वह इसे गर्व के रूप में स्वीकार करती हैं। लेकिन उनके पापा चाहते थे की सेफाली पहले अपने पढ़ाई पर फोकस करे इसलिए वह मना करते थे।

टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में जब पारस ने उनसे पूछा, “क्या आप ‘कांटा लगा गर्ल’ नाम से थक नहीं गईं?”

शेफ़ाली ने उत्तर दिया, “यह प्रश्न ही नहीं उठता। एक कलाकार अपनी पहचान बनाने के लिए अत्यधिक परिश्रम करता है, जैसे कोई एंग्री यंग मैन, कोई किंग खान या अन्य। मेरे पहले प्रोजेक्ट ने यह मेरे लिए कर दिया। मुझे लगता है कि पूरी दुनिया में केवल एक ही कांटा लगा गर्ल हो सकती है, और वह मैं हूं। मुझे यह बहुत पसंद है, और मैं चाहती हूं कि जब तक मैं जीवित हूं, लोग मुझे कांटा लगा गर्ल के नाम से ही जानें।” इसके बाद भी उन्होंने कई संगीत वीडियो में कार्य किया और ‘मुझसे शादी करोगी’ सहित कुछ फिल्मों में भी दिखाई दीं।


साल 2019-2020 में शेफ़ाली रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीज़न में भी दिखीं। इस सीज़न में शेफ़ाली और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग को फ़ैंस ने काफ़ी पसंद किया था. उन्होंने ‘नच बलिये’ जैसे डांस रियलिटी शोज़ में भी भाग लिया। इस शो में वो पराग त्यागी के साथ दिखीं।

फिल्म जगत के अनेक हस्तियों ने सेफाली को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

टीवी और फ़िल्म उद्योग की अनेक हस्तियोंने अभिनेत्री शेफ़ाली जरीवाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं अत्यंत सदमे में हूं, दिल भारी है और बहुत दुखी हूं… हमारी प्रिय स्टार और मेरी सबसे अच्छी मित्र शेफ़ाली अब हमारे बीच नहीं रहीं। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा। तुम्हें हमेशा तुम्हारी मुस्कान, अंदाज़ और जज़्बे के लिए याद किया जाएगा। ओम शांति।”


अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्स पर लिखा है, “शेफ़ाली के निधन की ख़बर पर विश्वास नहीं हो रहा। वह बहुत जल्दी चली गईं। उनके पति और परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।” इसके अतिरिक्त, अली गोनी, राहुल वैद्य, करिश्मा तन्ना, गुरु रंधावा सहित अनेक हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन को दुःखद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *