अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा की अब ईरान और इजराइल के बीच युद्धविराम होने जा रहा है। इसके बाद दोनो देशों को इस पर कायम बने रहने की अपील की है।
इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में इसराइल और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा की थी। बीती रात इसराइल ने तेहरान पर कई मिसाइल हमले किए।इसके बाद मंगलवार सुबह ईरान ने भी इसराइल पर मिसाइल दागे। ईरान के हमले में चार लोगों की मौत हुई ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि युद्धविराम शुरू होने से पहले ‘मिसाइलों का आखिरी दौर’ दागा गया। इसराइली एम्बुलेंस सेवा मैगन डेविड एडोम ने जानकारी दी है कि चार लोगों की मौत के अलावा 22 लोग घायल हुए।

इसराइल की फ़ायर और रेस्क्यू सर्विस से पता चलता है कि ईरान के ताज़ा मिसाइल हमलों में देश के दक्षिणी हिस्से में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसराइल की आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम ने घटनास्थल का विवरण देते हुए कहा, “हमने प्रभावित जगह से घना धुंआ उठते हुए देखा और हम जब हम नज़दीक पहुंचे तो पाया कि वहां कई इमारतों को नुक़सान पहुंचा था।” “एक इमारत के गेट पर एक बेहोश आदमी को पड़ा देखा। इसके बाद जब इमारत की तलाशी ली गई तो अंदर एक पुरुष और एक महिला बेहोश मिले।”
उन्होंने बताया की, “हमने घायलों के लिए एक मेडिकल सेंटर बनाया है और इमारतों से बाहर आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं।” इसराइली सेना (आईडीएफ़) ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा है, “ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के कारण इसराइली शरण के लिए भाग रहे हैं। पिछले एक घंटे में यह तीसरी बार है, जब उन्हें कहीं ओर शरण लेनी पड़ी है।” आईडीएफ़ का कहना है कि उनकी ओर से ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया जा रहा है लेकिन ईरान के मिसाइल हमले रुक नहीं रहे हैं।
ईरान और इजरायल के बीच हो रहे इस युद्ध संग्राम को थी ख़त्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा की ईरान और इजरायल मेरे पास चलकर आए और उन्होंने इस युद्ध को थी खतम करने की बात कही।

ट्रंप ने पोस्ट में कहा, “इसराइल और ईरान लगभग एक साथ मेरे पास आए और ‘शांति’ की अपील की। मुझे यह पता था कि अब शांति का समय आ गया है.दुनिया और मध्य पूर्व ही असली विजेता हैं।” उन्होंने लिखा है, “दोनों देश भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है और अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा।” ट्रंप ने लिखा है,”इसराइल और ईरान का भविष्य असीमित संभावानाओं से भरा हुआ है।”
हाल ही में ईरान के परमाणु ठिकानों में हुए हमले को लेकर ईरान ने भी अपनी कमर कस ली थी दुश्मन को पलटकर वार करने के लिए और ईरान ने ऐसा कर दिखाया।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, क़तर में मौजूद अमेरिकी ठिकाने पर दागी गई सभी ईरानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया और इसमें कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ है।
हालांकि अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि यह हमला उनकी जवाबी कार्रवाई का अंत नहीं है।
अब डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दावा किया है कि सभी पक्ष युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि इससे संघर्ष का आधिकारिक अंत हो जाएगा।