ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान पर इजराइल के हमलों से जान गंवाने वालों की तादाद 220 से ज्यादा हो गई है, जिसमें करीब 70 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. वहीं, इजरायल पर किए गए ईरानी हमलों में 20 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
Israel-Iran Conflict: Current Events & Up-to-Date Information, ईजरायल और ईरान के बीच संघर्ष छठे दिन भी जारी है. दोनों ओर से एक-दूसरे पर भीषण बमबारी जारी है। इजरायल रक्षा बलों ने ईरान की रिफाइनरीज और सैन्य कमांड पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया. जबकि ईरान के रिवोल्युशनरी गार्ड्स ने दावा किया की बुधवार को ईरानी बलो ने इजरायल पर किए हाल मे ही किए हमले में हाईपरसोनिक Fatah-1 मिसाइले दागी है।

बीच इजरायली रक्षा बल ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को IDF ने तेहरान में स्थित ईरान के सेंट्रीफ्यूज प्रोडक्शन और कई हथियार बनाने वाली जगहों को निशाना बनाते हुए हमला किया जो ईरान के परमाणु हथियारों और मिसाइल प्रोग्राम का मुख्य हिस्सा थीं. हमले में सेंट्रीफ्यूज और मिसाइल प्रोडक्शन तबाह हो गए हैं, जिससे ईरान को भारी नुकसान हुआ है.इससे पहले इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) ने पुष्टि की है कि इजरायल ने ईरान की एक परमाणु सुविधा को निशाना बनाया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि अमेरिका का ईरान के एयरस्पेस पर फुल कंट्रोल हो चुका है. ईरान का कहना है कि उसने तेल अवीव में एक प्रमुख खुफिया केंद्र को निशाना बनाया है, जबकि इजरायल ने पुष्टि की है कि नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं. भारत ने ईरान में फंसे छात्रों को स्थानांतरित कर दिया है और ईरानी हवाई क्षेत्र से फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है. हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्रालय से इराक में फंसे 120 भारतीयों को निकालने की गुजारिश की है.
Israel-Iran Conflict Updates: इजरायल का ईरान पर बड़ा हमलाूा, सेंट्रीफ्यूज और मिसाइल बनाने वाली साइट तरास Posted by: Nitin इजरायली रक्षा बल ने बताया कि आईडीएफ ने तेहरान में स्थित ईरान के सेंट्रीफ्यूज प्रोडक्शन और कई हथियार बनाने वाली जगहों को निशाना बनाते हुए हमला किया. हमले में सेंटे वरली साइटों को तरह दर दिहा है, जिसे ईरान को भारी नुकसससान है.
आईडीएफ ने बताया कि इस हमले के 50 से ज्यादा 50 लड़ाकू विमानों में अंजाम दिया। इस हमले में यूरेनियम को समृद्ध करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंट्रीफ्यूज के प्रोडक्शन और सरफेस टू सरफेस मार करने वाली मिसाइलों को बनाने वाली साइट तबाह कर दी है.

Israel-Iran Conflict Updates: “हम ऑपरेशन राइजिंग लॉयन पर है।” बोले इजराइल सेना के प्रवक्ता
इजरायल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल ने बुधवार को बताया कि हम अब ऑपरेशन”राइजिंग लॉयन”पर आ चुके है। हमने ईरानी परमाणु, बैलिस्टिक और कमांड क्षमतावो पर चोट पहुंचाई है। ईरानी शासन ने परमाणु हथियार के करीब पहुंचने में वर्षों लगा दिए हैं, उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम बनाने में अरबों खर्च किए। पर हमारा मिशन स्पष्ट है- खतरे को उसके स्रोत से हटाना। हर सैन्य ठिकानों पर निशाना साध रहे हैं, वे नागरिको के घरों पर हमला कर रहे हैं। हमे हर संभव प्रयास से ईरान से खतरों को दूर करना है।