ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पाकिस्तान की यह घोषणा

पाकिस्तान ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि ईरान को परमाणु ऊर्जा के ‘शांतिपूर्ण उपयोग’ का अधिकार है।

उन्होंने यह भी कहा, “पाकिस्तान शांतिपूर्ण परमाणु शक्ति प्राप्त करने के लिए ईरान के साथ खड़ा है।” शहबाज़ शरीफ़ ने हाल ही में ईरान पर हुए इसराइली हमलों की निंदा की और देश की रक्षा करने के लिए ईरान की प्रशंसा की।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान पाकिस्तान के दौरे पर हैं, जहाँ उन्होंने पाकिस्तान के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि ‘आतंकवाद’ के खिलाफ पाकिस्तान और ईरान की सोच समान है।

उन्होंने क्षेत्र में शांति और विकास के अवसरों को खोलने की आवश्यकता पर बल दिया।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा कि ‘इज़राइल क्षेत्र को अस्थिर करने के एजेंडे’ पर कार्यरत है। उन्होंने मुस्लिम देशों से शांति के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

पेज़ेश्कियान ने पाकिस्तान के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध ईरान की विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण घटक हैं।

पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान और ईरान ने 12 समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

इन समझौतों में व्यापार, कृषि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, सूचना एवं संचार, और समुद्री सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *